Shaily Bhagwat

Add To collaction

प्रेम और संगीत

प्रेम और संगीत 


प्रेम की अनुभूति देती सुखद एहसास


मधुर स्वरों का होता जीवन में आभास


प्रेम औऱ संगीत साधना के है दो रूप


पूर्णता प्राप्त करने वर्षों का लगे प्रयास।
💖💖


प्रेम थिरकता धड़कनों की ताल पर मज़बूर


कान्हा की बंसी के धुन पर नाचे मन मयूर


प्रेम धुन में मगन हो गोपियाँ सुधबुध खोये


गूंजे सुर हरि भक्ति के ले जाये जग से दूर।
💖💖


प्रकृति के रोम रोम में बसा है संगीत


वही सुने जो गाता सदा प्रेम के गीत


प्रेम भाव जब हृदय में गहरा बसता


संगीतमय सृष्टि में रच जाती है प्रीत।


#प्रतियोगिता हेतु 

स्वरचित
शैली भागवत "आस"✍️


   18
17 Comments

Shrishti pandey

30-Jun-2022 09:04 PM

Very nice

Reply

Shaily Bhagwat

01-Jul-2022 11:26 AM

🙏🙏🙏

Reply

Rajani katare

30-Jun-2022 03:43 PM

बहुत सुंदर सृजन

Reply

Shaily Bhagwat

01-Jul-2022 11:26 AM

🙏🙏🙏

Reply

Rony

30-Jun-2022 09:21 AM

Nice

Reply

Shaily Bhagwat

01-Jul-2022 11:26 AM

🙏🙏🙏

Reply

Shaily Bhagwat

01-Jul-2022 11:27 AM

🙏🙏

Reply